लॉन्ग टर्म के लिए बेस्ट शेयर 2026,2030,2050?

Long Term Ke Liye Best Share 2030 :- हर अच्छे निवेशक का सपना होता है कि वो अच्छी कंपनी में लंबे समय के लिए निवेश करे जिससे उसका पैसा हर साल बढ़ता रहे और उसे शानदार रिटर्न मिल सके। लेकिन शेयर मार्केट में हजारों कंपनियां होने के कारण ये समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि किस कंपनी में निवेश करें।

अगर आप भी यह सोंच रहे हैं कि Long term ke liye kaun sa share kharide 2030, 2040 या 2050 के लिए तो ये पोस्ट बिल्कुल आपके लिए है। आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में कुछ ऐसे शेयर के बारे में जानेंगे जिन्हें आप आज के समय में खरीदते हैं तो आगे चलकर आपको ये शेयर बहुत प्रॉफिट दे सकते हैं। तो चलिए जानते है कि Long Term Ke Liye Best Share 2030 :-

लंबे समय के लिए बेस्ट शेयर ?

एक अच्छे शेयर को पहचानने के लिए बहुत सारी चीजें देखनी पड़ती है। आज हम उन्हीं शेयर्स के बारे में जानेंगे जो आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सके। हम इस पोस्ट में 4 सेक्टर के शेयर चुनेंगे जिसमें हर सेक्टर के दो – दो शेयर होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते है कि (Long Term Ke Liye Best Share)

1.बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) :-

लंबे समय के लिए बेस्ट शेयर में सबसे पहला शेयर बैंकिंग सेक्टर का जिसका नाम Bank of India है। ये बैंकिंग सेक्टर का कम प्राइस में लाजवाब शेयर है। ये कंपनी भारत की बड़ी सरकारी बैंकों में आती है। इसकी शुरुआत 7 सितंबर 1906 ई को मुंबई में हुई थी बाद में इसे नेशनल बैंक कर दिया गया।

इसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है और इसके पास लगभग 5 हजार से भी अधिक शाखाएं हैं। सरकारी बैंक होने के कारण लोग इस पर काफी भरोसा करते है और पूरे भारत में इसकी अच्छी ब्रांच नेटवर्क भी है। ये बैंक सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के लिए बेहतर मानी जाती है साथ ही इसमें FD और Loan जैसी कई सुविधाएं आसानी से मिलने की संभावना रहती है।

कंपनी के शेयर की बात करें तो ये एक फंडामेंटली स्ट्रांग कंपनी है। कंपनी का शेयर प्राइस अभी 146 रु पर चल रहा है और कंपनी ने पिछले 1 साल में 31% से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं बात करें पिछले 5 सालों की तो कंपनी ने 96% का रिटर्न दिया है, हालांकि कंपनी का डिविडेंड यील्ड भी 3% का है। आइए कंपनी का बेसिक फंडामेंटल एनालिसिस भी करते है –

Market Cap66,719 Cr.
P/E Ratio (TTM)6.47
P/B Ratio0.81
Industry P/E13.31%
ROE13.04
EPS (TTM)22.64
Div Yield3.17%
Promoters Holding73.38%
DebtN/A
यह भी पढ़े –

1. SIP क्या है और कैसे शुरू करें ?

2. पैसे को डबल कैसे करें ?

3. शेयर मार्केट से करोड़पति कैसे बने ?

2. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda):-

हमने बैंकिंग सेक्टर का दूसरा दमदार शेयर लिया है बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जो कि ये भी सरकारी बैंक है और लोग इसपर अटूट भरोसा करते है। ये बैंक अपने धारकों और कंपनियों को कई तरह की बैंकिंग सेवाएं प्रदान कराती है, जिनमें मुख्य है –

  • बचत खाता (Saving Account)
  • चालू खाता (Current Account)
  • ATM और Debit Card
  • UPI और Mobile Banking
  • Fixed Deposit (FD)
  • Personal Loan
  • Home Loan
  • Car Loan
  • Credit Card
  • Mutual Fund और Insurance जैसी कई तरह की सेवाएँ देती है।

सरकारी बैंक होने के कारण लोग इस पर जबर्दस्त भरोसा करते हैं तथा इसकी शाखाएं भी शहर से लेकर गांव तक उपलब्ध है।

इस कंपनी का शेयर प्राइस अभी 281 रु पर ट्रेड कर रहा है।कंपनी ने पिछले 1 साल में 21% और पिछले 5 सालों में 258% का शानदार रिटर्न दिया है। आइए एक झलक बेसिक फंडामेंटल पर डालते है –

Market Cap1,45,315 Cr.
P/E Ratio (TTM)7.24
P/B Ratio0.88
Industry P/E13.31
ROE11.97%
EPS (TTM)38.81
Div Yield3.03%
Promoters Holding63.97%
DebtN/A

3.एन टी पी सी (NTPC) :-

Long Term Ke Liye Best Share में हमने अगले 2 शेयर Power सेक्टर से लिए है जो कि काफी बेहतरीन और पावरफुल है और जो लॉन्ग टर्म में तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखते है। जिनमें पहला शेयर है NTPC जो कि बहुत ही शानदार शेयर है।

ये कंपनी बिजली बनाकर राज्य सरकारों और कंपनियों को सप्लाई करती है जिससे कंपनी की कमाई में स्थिरता बनी रहती है। इस कंपनी का बिजनेस काफी Stable माना जाता है। भारत में जैसे जैसे EV, AI, Data center और उद्योग बढ़ेंगे तो बिजली की जरूरत भी बढ़ेगी जिसका फायदा ये कंपनी अच्छे से उठा सकती है।

Best stock for long term

कंपनी का शेयर प्राइस अभी 365 रु पर ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी के रिटर्न की बात करें तो कंपनी ने पिछले 1 साल में 9.62% और पिछले 5 सालों में 223% का धमाकेदार रिटर्न दिया है। अब आइए एक नजर इसके बेसिक फंडामेंटल पर डालते हैं –

Market Cap3,54,656 Cr
P/E Ratio (TTM)12.87
P/B Ratio1.75
Industry P/E26.20
ROE13.31%
EPS (TTM)28.41
Div Yield2.46%
Promoters Holding51.10%
Debt1.33

4.Power Grid Corporation of India Ltd

हमारा चौथा बेस्ट शेयर PGCOI Ltd है जोकि पावर सेक्टर का दमदार शेयर है। यह एक (PSU) सरकारी कंपनी है और ये भारत के पावर सेक्टर के मजबूत कंपनियों में गिनी जाती है।

ये कंपनी खुद बिजली नहीं बनाती, बल्कि बिजली को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करती है। कंपनी पूरे देश में लंबी ट्रांसमिशन लाइनों और बड़े सबस्टेशनों का नेटवर्क चलाती है, जिससे घरों और उद्योगों तक बिजली सही तरीके से पहुंच सके। साथ ही, यह सोलर और विंड जैसी रिन्यूएबल एनर्जी को भी मुख्य बिजली ग्रिड से जोड़ने का काम तेजी से कर रही है।

कंपनी का शेयर प्राइस अभी 289 रु ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी ने पिछले 6 महीने में 12% और पिछले 5 सालों 124% का रिटर्न दिया है। आइए इसका बेसिक फंडामेंटल देखते हैं –

Market Cap2,71,950 Cr.
P/E Ratio (TTM)17.07
P/B Ratio2.71
Industry P/E26.24
ROE15.85%
EPS (TTM)17.13
Div Yield4.62%
Promoters Holding51.34%
Debt1.47

5. आई आर एफ सी (IRFC):-

Best Stock for Long Term के लिए हमने अगला शेयर हमने रेलवे सेक्टर से चुना है क्योंकि रेलवे सेक्टर के इस शेयर ने पिछले 5 सालों में बेहतरीन रिटर्न दिया है। इस कंपनी का नाम IRFC है और ये कंपनी रिटर्न और डिविडेंड देने के मामले में बहुत शानदार है। ये एक भारतीय सरकारी कंपनी है जो भारतीय रेलवे के लिए फंड जुटाने का काम करती है। इसे 1986 ई में शुरू किया गया था।

इस कंपनी का मुख्य काम रेलवे को पैसे उपलब्ध कराना है और ये कंपनी दिए गए लोन पर ब्याज कमाती है। जितना ज्यादा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा उतना ही इस कंपनी को फायदा होगा।

इस कंपनी का शेयर अभी के समय 99 रु पर चल रहा है कंपनी ने पिछले 1 साल में 24% का निगेटिव रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 5 सालों में 306% का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। आइए एक नजर इसके भी फंडामेंटल पर भी डालते है –

Market Cap1,29,979 Cr.
P/E Ratio (TTM)18.56
P/B Ratio2.29
Industry P/E24.06
ROE12.35%
EPS (TTM)5.36
Div Yield1.06%
Promoters Holding84.65%
Debt7.69

6.आर वी एन एल (RVNL):-

ये शेयर भी रेलवे सेक्टर का है जो कि बेहद ही शानदार है। ये कंपनी भी भारत सरकार की कंपनी है जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और विकसित करने का काम करती है। इस कंपनी के मुख्य निम्न कार्य है जैसे –

  • नई रेलवे लाइन बिछाना।
  • अतरिक्त ट्रैक जोड़ना।
  • बिजली वाली रेलवे की लाइनों का काम करना।
  • रेलवे पुल और स्टेशनों का निर्माण करना।
  • मेट्रो और अन्य परिवहन परियोजनाओं में भाग लेना।

आसान शब्दों में कहें तो ये कंपनी रेलवे के ट्रैक, पुल, स्टेशन और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को तैयार करना है।

2030 ke liye best share

RVNL कंपनी का शेयर प्राइस अभी 249 रु पर ट्रेड कर रहा है।इस कंपनी पिछले 1 साल में 36% का निगेटिव रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 5 सालों में 650% छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस कंपनी का शेयर 5 जुलाई 2024 को 613 रु तक जा चुका है।

Market Cap50,895 Cr.
P/E Ratio (TTM)58.40
P/B Ratio5.18
Industry P/E26.24
ROE8.91%
EPS (TTM)4.18
Div Yield0.70%
Promoters Holding72.84%
Debt0.49

7.परसिस्टेंट सिस्टम (Persistent Systems Ltd):-

अगला शेयर हमने AI से संबंधित लिया है क्योंकि आज के समय में AI तहलका मचा के रखा है और आने वाला समय भी AI का ही है। पिछले कुछ समय से AI के शेयर भी कोहराम मचा के रखे हैं उसी में एक शेयर Persistent Systems Ltd है जिसने पिछले सालों में अच्छा रिटर्न दिया है और आने वाले समय में भी अच्छे रिटर्न देने की संभावना है।

ये भारत की बड़ी IT कम्पनी कंपनियों में से एक है, इसकी स्थापना 1990 ई में हुई थी। कंपनी का मुख्य काम IT Services, Software Development, Cloud Computing और Digital Engineering है। साथ ही यह AI और Generative AI आधारित समाधान भी बनाती है और अपने ग्राहकों को AI सेवाएँ प्रदान करती है।

कम्पनी का शेयर प्राइस अभी 4,829 रु चल रहा है और कंपनी ने पिछले 1 साल में 20% का निगेटिव रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 5 सालों में 275% लाजवाब रिटर्न दिया है।

Market Cap76,153 Cr
P/E Ratio (TTM)40.83
P/B Ratio9.72
Industry P/E18.25
ROE23.80%
EPS (TTM)118.23
Div Yield0.83%
Promoters Holding30.29%
Debt0.06

8.ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS Ltd):-

इस पोस्ट में हमने आठवां शेयर भी AI सेक्टर से संबंधित लिया है जिसने पिछले 5 सालों में ढ़ाई गुना से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि ये कंपनी सीधे तौर पर पूर्ण रूप से AI कंपनी नहीं है लेकिन यह अपने बैंकिंग और वित्तीय AI, Machine Learning, Analytics और Automation का उपयोग करती है।

इस समय कंपनी का शेयर 9,638 रु पर चल रहा है और इस कंपनी ने पिछले 1 साल में 3% का रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 5 सालों में कम्पनी ने 166% का बढ़िया रिटर्न दिया है।

Market Cap84,023 Cr.
P/E Ratio (TTM)31.84
P/B Ratio10.74
Industry P/E18.25
ROE33.72%
EPS (TTM)303.12
Div Yield2.80%
Promoters Holding72.44%
Debt0.00

निष्कर्ष :- (Long Term Ke Liye Best Share 2030)

शेयर मार्केट में लंबे समय के लिए निवेश करना ही सबसे उत्तम माना जाता है। Long Term Ke Liye Best Share 2030 के इस पोस्ट में हमने 8 शेयर लिए है जिनमें हर सेक्टर के दो – दो स्ट्रांग शेयर है जिससे Portfolio Diversify हो सके ताकि अगर एक, दो शेयर में कभी गिरावट भी आ जाए तो बाकी के शेयर उसे कवर कर सकें।

यह भी पढ़ें :-
  1. शेयर मार्केट टिप्स।
  2. शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाएं ?

FAQ’S :- (Long Term Ke Liye Best Share 2030)

1. शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म क्या होता है ?

जब आप शेयर मार्केट में किसी कंपनी में कम से कम 5 साल या उससे अधिक वर्षों के लिए निवेश करते हैं तो उसे ही लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट कहा जाता है। शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट काफी फायदेमंद माना जाता है।

2. लॉन्ग टर्म के लिए कौन – सा शेयर खरीदें ?

लॉन्ग टर्म के लिए उसी कंपनी का शेयर खरीदें जो फंडामेंटली स्ट्रांग हो और उससे अधिक रिटर्न मिलने की संभावना हो जैसे – Bank of Baroda, NTPC, IRFC, RVNL कंपनियां, ये एक मजबूत कंपनी है और भविष्य में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं।

3. क्या एक ही सेक्टर के शेयर खरीदना सही रहेगा ?

नहीं, कभी भी एक ही सेक्टर में या किसी एक ही कंपनी में निवेश नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे जोखिम अधिक होता है, इसलिए हमेशा अलग – अलग कंपनियों में निवेश करना चाहिए

Disclaimer :-

यह किसी भी प्रकार की निवेश की सलाह नहीं है, शेयर मार्केट जोखिमों के अधीन है। कृपया किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने निजी एडवाइजर सलाह जरूर लें।

धन्यवाद।।

Leave a Comment