Vaxtex Cotfab Ltd News Today :- भारतीय शेयर बाजार में पेनी स्टॉक को लेकर निवेशकों में हमेशा आकर्षण बना रहता है। ये कम कीमत वाले शेयर कम समय में ही पैसे को डबल या कई गुना करने की क्षमता रखते है जिसके कारण बहुत सारे निवेशक इन पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी पसंद करते है।
आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में ऐसे ही शेयर के बारे में बात करेंगे जिसने पिछले 1 महीने में 106% का रिटर्न दिया है। हम इस पोस्ट में ये भी जानेंगे कि ये कंपनी क्या काम करती हैं? इनका बेसिक फंडामेंटल क्या है? और इनका शेयर इतना क्यों बढ़ रहा है? तो चलिए शुरू करते हैं –
Vaxtex Cotfab Ltd.
Vaxtex Cotfab Ltd News :- इस शेयर का नाम Vaxtex Cotfab Ltd है जिसने पिछले 1 महीने 104% का जबर्दस्त रिटर्न दिया है। इस कंपनी का शेयर 28 जुलाई 2026 को 0.99 रु पर ट्रेड कर रहा था लेकिन कल यानी 28 अगस्त को मार्केट बंद होने तक कंपनी का शेयर 2.02 रु पर पहुंच गया।
इस बीच कंपनी ने अपने निवेशकों को सिर्फ 1 महीने में 2 गुना से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 4 दिनों से कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी क्या काम करती है :-
यह कंपनी मुख्य रूप से टेक्सटाइल (कपड़ा) के सेक्टर में काम करती है। यह सूती (cotton) और सिंथेटिक कपड़ों की थोक ट्रेडिंग, प्रोसेसिंग और फिनिशिंग (जैसे बुनाई और रंगाई) का कारोबार करती है।
पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर क्यों बढ़ा :-
पिछले 1 महीने में इसके प्राइस बढ़ने के खासकर 2 कारण बताए जा रहे हैं –
1.वित्तीय सुधार :
कंपनी के मार्च 2026 के वार्षिक नतीजों में वित्तीय स्थिति में भारी सुधार देखा गया, जहां इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) बढ़कर 24.62% पहुंच गया।
2.फंडामेंटल मोमेंटम:
अगस्त 2026 के मध्य में तिमाही नतीजे (Q1 FY27) घोषित होने की तारीख के बाद निवेशकों की दिलचस्पी इस लो-प्राइस स्टॉक में अचानक बढ़ गई।
कंपनी का बेसिक फंडामेंटल :-
कंपनी अपना कर्ज कम कर रही है और पिछले 5 सालों का कंपनी का CAGR भी 98% का है जिसे अच्छा माना जाता है। लेकिन पिछले 3 साल से CAGR में गिरावट देखने को मिला है।कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग बहुत कम है जोकि 0.50% की है, निवेशकों के लिए ये एक निगेटिव संकेत हो सकता है।
आइये एक नजर कंपनी के बेसिक फंडामेंटल पर डालते है :-
| Market Cap | 37.1 Cr. |
| Current Price | 2.02 Rs |
| 52 week High/Low | 2.66/0.87 Rs |
| Stock P/E | 7.06 |
| Book Value | 1.22 |
| Dividend Yield | 0.00% |
| ROCE | 18% |
| ROE | 27.1% |
| Face Value | 1.00 |
| P. Holding | 0.50% |
कंपनी का ROE और ROCE दोनों बेहतर है लेकिन एक अच्छी कंपनी को चेक करने के लिए और भी कई फंडामेंटल चेक करना होता है।
यह भी पढ़े:-
शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाएं?
निष्कर्ष :-
अगर Vaxtex Cotfab Ltd शेयर के बारे में बात करें तो इसमें कुछ चीजें सही है लेकिन बहुत सी चीजें निगेटिव है। इसलिए यह शेयर अच्छा है ये कहना मुश्किल है क्योंकि पेनी स्टॉक्स में रिस्क ज्यादा रहता है, इसलिये अपनी खुद की रिसर्च अच्छे से करें।
Disclaimer :–
यह पोस्ट केवल शिक्षा के उद्देश्य (educational purpose) के लिए है और यह किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाज़ार में निवेश करना जोखिमों के अधीन है, इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें या किसी सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (financial advisor) से सलाह लें।”
